देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती पर CM धामी ने किया नमन, कहा-"स्वाधीनता संग्राम में आपका योगदान अतुलनीय है"

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Dec, 2024 10:26 AM

cm dhami paid tribute to the country s first president

देहरादूनः आज यानी 3 दिसंबर को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती का दिवस है। इसके चलते देशभर में डा. राजेन्द्र प्रसाद को याद किया जाएगा। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को नमन किया है।

देहरादूनः आज यानी 3 दिसंबर को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती का दिवस है। इसके चलते देशभर में डा. राजेन्द्र प्रसाद को याद किया जाएगा। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को नमन किया है।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, "देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी "भारत रत्न" डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर कोटिशः नमन। स्वाधीनता संग्राम में आपका योगदान अतुलनीय है। आपके विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।" बता दें कि भारतीय संस्कृति और सामान्य जनता के प्रतिनिधि के रूप में 10 वर्ष स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बन कर सरल जीवन और उच्च विचार से देश की सेवा करने वाले डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सादगी और सच्चाई के अवतार थे।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के तत्कालीन सारण जिले (अब सिवान) के जीरादेई गांव में हुआ था। 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में इन्होंने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने पर उन्होंने देश के पहले राष्ट्रपति का पदभार सम्भाला था। राष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने कभी संवैधानिक अधिकारों में प्रधानमंत्री या अन्य किसी नेता को दखलअंदाजी का मौका नहीं दिया और हमेशा स्वतन्त्र रूप से कार्य करते रहे। वहीं, 28 फरवरी, 1963 को डा. प्रसाद का निधन हो गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!