Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Mar, 2025 09:46 AM

चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत में बुधवार को एक पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत में बुधवार को एक पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा बुधवार शाम को ग्राम पासम तोक सुला रोशाल मटिहानी रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक चीड़ का पेड़ अचानक धराशाई हो गया। इसकी चपेट में दो बच्चे आ गए। इसमें नौ वर्षीय नितेश चंद्र पुत्र नारायण चंद्र की मौत हो गई। जबकि मनोज चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहाघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। प्रभारी जिलाधिकारी जयवर्धन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश चौहान को घायल के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।