देहरादून में पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर की मौत, संदिग्ध अवस्था में मिला श+व

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Oct, 2026 11:10 AM

property dealer dies after falling from fifth floor of building under constructi

प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि मित्तल की मौत निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में सोमवार को पंजाब निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे एटीएस कॉलोनी के पास एक इमारत में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का शव पड़ा था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं तथा काफी रक्तस्राव हुआ था। वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान पंकज मित्तल (52) के रूप में हुई है, जो पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गोबिंदगढ़ का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां वैज्ञानिक एवं तकनीकी निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। 

वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि मित्तल की मौत निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मित्तल पिछले करीब डेढ़ साल से देहरादून में रह रहा था और प्रॉपर्टी डीलर के साथ इमारतों के निर्माण कार्य से भी जुड़ा था। वर्मा ने कहा कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!