यमुनोत्री राजमार्ग पर पलटी बस, बाल-बाल बचे चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक के श्रद्धालु

Edited By Nitika, Updated: 01 Jun, 2024 03:37 PM

bus overturned on yamunotri highway

चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक के श्रद्धालु उस समय बाल-बाल बच गए, जब उन्हें लेकर जा रही बस अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई।

 

उत्तरकाशीः चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक के श्रद्धालु उस समय बाल-बाल बच गए, जब उन्हें लेकर जा रही बस अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई।

उत्तरकाशी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, सिलक्यारा के पास हुए हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। बस यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के कर्मचारी और स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया।

वहीं हादसे में 15 श्रद्धालुओं के मामूली रूप से चोटें आईं। उन्हें एंबुलेंस के जरिए ब्रह्मकमल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद पलटी बस को सड़क से हटाकर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!