चारधाम यात्रा पर अब तक 13,84,688 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्वास्थ्य कारणों के चलते 71 लोगों ने तोड़ा दम

Edited By Nitika, Updated: 01 Jun, 2024 08:19 AM

13 84 688 devotees have visited the char dham yatra

उत्तराखंड में प्रचलित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ अर्थात चारों धाम में कपाट खुलने के बाद से गुरुवार रात्रि दस बजे तक कुल 13,84,688 (तेरह लाख, चौरासी हजार, छह सौ अठासी) श्रद्धालुओं पहुंच चुके थे। इस दौरान, विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से...

देहरादूनः उत्तराखंड में प्रचलित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ अर्थात चारों धाम में कपाट खुलने के बाद से गुरुवार रात्रि दस बजे तक कुल 13,84,688 (तेरह लाख, चौरासी हजार, छह सौ अठासी) श्रद्धालुओं पहुंच चुके थे। इस दौरान, विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से कुल 71 लोगों का इन धामों में अवसान हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को रात्रि दस बजे तक मात्र बारह घंटे में केदारनाथ धाम में एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई है। अब तक यहां कुल 34 की देह का अवसान हो चुका है। वहीं यमुनोत्री में कल दो श्रद्धालुओं की मृत्यु होने के बाद मृतकों की संख्या 15 हो गई। इससे पूर्व, अभी तक बद्रीनाथ में 16 और गंगोत्री में छह श्रद्धालुओं का परलोक गमन हुआ है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!