हैवानियत की हदें पार ! युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन से भरी हवा... और फिर बाजार में'..., परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Jan, 2026 03:40 PM

brutality crosses all limits a young man s private parts were filled with air

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ दबंगों ने हैवानियत की हदें पार की है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन से हवा भर दी। इसके बाद उसे बजार में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ दबंगों ने हैवानियत की हदें पार की है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन से हवा भर दी। इसके बाद उसे बजार में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के सुल्तानपुर में से सामने आया है। जहां कुड़वार थाना क्षेत्र के राजापुर में एक युवक का कुछ मनचलों के साथ विवाद हो गया। इसके चलते दबंगों ने युवक के साथ हैवानियत कर डाली। इस दौरान बदमाशों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन से हवा भर दी। वे चीखता रहा लेकिन उन्हें तरस नहीं आया। घटना रविवार शाम की बताई गई है। आरोपी मौके पर फरार हो गए। इधर, युवक की हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे।

आनन-फानन में गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन ने उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इसी के साथ ही संबंधित घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!