Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jun, 2025 03:56 PM

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को मीडिया के सामने अपनी दूसरी पत्नी को अंगीकार करना भारी पड़ गया है। इसके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके सामाजिक...
देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को मीडिया के सामने अपनी दूसरी पत्नी को अंगीकार करना भारी पड़ गया है। इसके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके सामाजिक कृत्य व आचरण से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। कहा कि यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसका जवाब 7 दिन के भीतर पार्टी कार्यालय को दिया जाए।
बता दें कि सुरेश राठौड़ पूर्व में हरिद्वार जिले के ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा के विधायक रहे हैं और उनकी एक शादी पहले से ही है। इसके बाद उनकी दूसरी पत्नी उर्मिला ने आरोप लगाया कि पहले उनके साथ शादी की और अब स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद अब मीडिया के सामने पूर्व विधायक ने अपनी दूसरी पत्नी को अंगीकार किया है। इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी को छवि धूमिल होने का अहसास हुआ। जिससे शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर दिया है।