Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jun, 2025 09:21 AM

देहरादूनः देहरादून के प्रेमनगर में भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। देर रात नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। बताया गया कि...
देहरादूनः देहरादून के प्रेमनगर में भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। देर रात नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। बताया गया कि दोनों को मंगलौर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर रोहित नेगी हत्याकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एम्स में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैंडी शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच देर रात दोनों मंगलौर बॉर्डर पर देखे गए। पुलिस को देख बदमाश भागने की फिराक में थे। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग की। दोनों के पैर में गोली लगी। आनन-फानन में पुलिस ने दोनों अपराधियों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
गौरतलब 3 मई को देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना मध्यरात्रि के बाद मांडुवाला में पीपल चौक पर हुई थी। जहां अपने कुछ मित्रों के साथ घर लौट रहे रोहित नेगी की कार पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले अजहर त्यागी ने कथित तौर पर सामने से गोली चला दी थी।