ऋषिकेश हत्याकांडः घर के दरवाजे से महिला को सटाकर मारी थी गोली, आरोपी को यूपी से दबोचा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Feb, 2026 01:47 PM

rishikesh murder case woman shot at door

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेश शहर के शिवाजी नगर इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या की वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। यह घटना 31 जनवरी की रात की है, जब अज्ञात हमलावर ने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी और...

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेश शहर के शिवाजी नगर इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या की वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। यह घटना 31 जनवरी की रात की है, जब अज्ञात हमलावर ने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत शिकंजा कसते हुए विशेष टीम का गठन किया। लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोपी सुरेश गुप्ता को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के छुटमलपुर क्षेत्र से रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसका खुलासा सोमवार सुबह किया है। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान सुरेश गुप्ता (40) के रूप में की है, जो मूल रूप से ग्राम दरगाह पुर, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार का रहने वाला है और वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश में रह रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ में हत्या से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है, हालांकि वारदात के बाद से शिवाजी नगर में खौफ का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!