मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में आक्रोश, दुष्कर्मी उस्मान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 May, 2025 01:17 PM

after the incident of rape of an innocent girl there is anger

Uttarakhand desk: नैनीताल में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में आक्रोश है। दुष्कर्मी उस्मान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही लोग पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे है। वहीं, पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

Uttarakhand desk: नैनीताल में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में आक्रोश है। दुष्कर्मी उस्मान के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही लोग पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे है। वहीं, पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजयुमो के द्वारा बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद जन जागरण कार्यक्रम के आयोजित किया जाना था। इसके लिए मुखानी थाने क्षेत्र के कठघरिया में लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। वहीं, मौके पर थाना प्रभारी ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे के साथ यतिन पांडे, नितिन और चंदू को हिरासत में ले लिया। इस मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं, अल्मोड़ा में भी लोगों का आक्रोश देखने को मिला है। घटना के विरोध में अल्मोड़ा में बाजार बंद रहा। इस दौरान शहर में सन्नाटा छाया रहा। वहीं, लोगों को बाजार बंद होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों का कहना है कि देव भूमि में इस तरह जघन्य घटनाओं पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि राज्य में बाहरी लोगों का सत्यापन होना चाहिए। हिंदू समाज के लोगों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी तरह की अराजकता देवभूमि में फैलाई गई तो हिंदू संगठन किसी भी हद तक जाने से गुरेज़ नहीं करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!