उत्तराखंड में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, युवक पर गंभीर आरोप; घर में अकेला पाकर की दरिंदगी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Nov, 2025 11:02 AM

a 13 year old girl was raped in uttarakhand

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को घर में अकेला पाकर दरिंदगी की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को घर में अकेला पाकर दरिंदगी की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल के भीमताल थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की बताई गई है। बताया गया कि बच्ची के परिजन किसी काम से घर के बाहर गए थे। इसी बीच नाबालिग को घर में अकेला पाकर युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके पर फरार हो गया। वहीं, परिजनों के घर लौटने पर मासूम ने उन्हें आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए।

वहीं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद एक आरोपी रवि गिरी निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी यहां भीमताल में काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर, किशोरी की मेडिकल जांच भी कराई गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!