नैनीताल में बड़ा सड़क हादसाः खाई में गिरा मैक्स वाहन, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Nitika, Updated: 09 Apr, 2024 09:09 AM

8 people died in road accident

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही 2 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एसडीआरएफ के द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही 2 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एसडीआरएफ के द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के बेतालघाट के पास मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इसी बीच आनन-फानन में आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन (UK04-CC-0495) ऊंचाकोट से महेंद्रनगर नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे।

PunjabKesari

वहीं एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया व 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। बता दें कि चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।

PunjabKesari

मृतकों के नाम:-
1. विशराम चौधरी, 50 वर्ष
2. अंतराम चौधरी, 40 वर्ष
3. गोपाल बसनियत, 60 वर्ष
4. उदयराम चौधरी, 55 वर्ष
5. विनोद चौधरी, 30 वर्ष
6. तिलक चौधरी, 45 वर्ष
7. धीरज चौधरी, 45 वर्ष
8. चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल।

PunjabKesari

घायलों का विवरण:-
1. छोटू चौधरी उर्फ जनल
2. शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!