यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत, दर्शन कर लौटते समय अचानक बिगड़ी तबीयत

Edited By Ramanjot, Updated: 10 May, 2026 04:59 PM

elderly devotee dies on yamunotri pilgrimage route

वह यात्रा मार्ग पर ही गिर पड़े। पुलिस और बचाव दल के कर्मियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जानकी चट्टी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दिल का दौरा पड़ने से तमिलनाडु के एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

यात्रा मार्ग पर ही गिर पड़े शंभू केवल
अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान शंभू केवल (82) के रूप में हुई है। वह शनिवार को यमुनोत्री धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी कैंची क्षेत्र के पास उन्होंने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद वह यात्रा मार्ग पर ही गिर पड़े। पुलिस और बचाव दल के कर्मियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जानकी चट्टी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक कर रहे सरकारी अधिकारी को पिकअप वाहन ने कुचला; मौके पर दर्दनाक मौत

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अखिल राणा ने बताया कि तीर्थयात्री को यमुनोत्री धाम से वापसी के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!