बद्रीनाथ से लौट रही यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार; 27 लोग थे सवार

Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2026 04:16 PM

bus carrying passengers returning from badrinath overturns

बस चालक और परिचालक दोनों देहरादून के रहने वाले थे

Uttarakhand News: बद्रीनाथ से लौटते समय उत्तराखंड के टिहरी जिले के शिवपुरी के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से सात तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, 'कल्थरी डंपिंग पॉइंट' के पास जब दुर्घटना हुई, तब बस में चालक राजेश और परिचालक सोनू समेत 25 यात्री सवार थे। बस चालक और परिचालक दोनों देहरादून के रहने वाले थे। बस बद्रीनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि वाहन की खिड़की अचानक खुल गई और उसे बंद करने की कोशिश में वाहन सड़क से नीचे उतर गया। 

पुलिस के अनुसार, घायल हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निवासी हैं। उनकी पहचान सोनम गुप्ता (28), मुन्नी देवी (56), चंद्र प्रकाश गुप्ता (62), संजय चौरसिया (59), सीता देवी (38), कुमारी शबनम (32) और मनीष गिरि (44) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को ऋषिकेश जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बाकी 18 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था के जरिए लखीमपुर खीरी में उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!