हल्द्वानी में हुई हिंसा के संबंध में 5 महिलाएं गिरफ्तार, अब तक कुल 89 लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 03 Mar, 2024 02:27 PM

5 women arrested in connection with violence in haldwani

उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हाल में अवैध मदरसा ढहाए जाने के को लेकर हुई हिंसा के संबंध में शुक्रवार को पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

 

हल्द्वानीः उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हाल में अवैध मदरसा ढहाए जाने के को लेकर हुई हिंसा के संबंध में शुक्रवार को पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुई पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं के संबंध में कुल 89 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को पांच महिलाओं शाहनाज, सोनी, शमशीर, सलमा और रेशमा गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ये सभी बनभूलपुरा इलाके की रहने वाली हैं। पुलिस ने पहले कहा था कि हल्द्वानी में हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस कर्मियों एवं पत्रकारों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!