IPS दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Nov, 2024 01:09 PM

ips deepam seth becomes the new director general of police of uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उत्तराखंड पुलिस को नया मुखिया मिल गया है। बता दें कि आईपीएस दीपम सेठ राज्य के 13वें डीजीपी बने है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उत्तराखंड पुलिस को नया मुखिया मिल गया है। बता दें कि आईपीएस दीपम सेठ राज्य के 13वें डीजीपी बने है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

PunjabKesari

प्राप्त सूचना के मुताबिक, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक बने दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके उपरांत वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। वहीं, शासन द्वारा भेजे पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने दीपम सेठ को रिलीव भी कर दिया। बता दें कि एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में पुलिस महानिदेशक पद के लिए भेजे गए पैनल में उनका नाम शामिल किया है।

वहीं, वर्तमान डीजीपी अभिनव कुमार को शासन में अहम तैनाती मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में अभी 1996 बैच के आईपीएस अभिनव कुमार प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाले हुए हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पुलिस महानिदेशक पद के लिए राज्य सरकार को भेजे गए पैनल में उनका नाम शामिल नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!