Uttarakhand News... वंडरवॉल फाउंडेशन ने जरूरतमंद निर्धन बच्चों के साथ दीपावली पार्टी करने का लिया फैसला

Edited By Nitika, Updated: 05 Nov, 2023 10:37 AM

wonderwal foundation will celebrate diwali with needy children

उत्तराखंड में महिलाओं की संस्था वंडरवॉल फाउंडेशन ने जरूरतमंद निर्धन बच्चों के साथ दीपावली पार्टी करने का फैसला लिया है। शनिवार को दीपावली पार्टी करने के संबंध में एकत्र हुई फाउंडेशन सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय किया।

देहरादूनः उत्तराखंड में महिलाओं की संस्था वंडरवॉल फाउंडेशन ने जरूरतमंद निर्धन बच्चों के साथ दीपावली पार्टी करने का फैसला लिया है। शनिवार को दीपावली पार्टी करने के संबंध में एकत्र हुई फाउंडेशन सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय किया। उन्होंने कहा कि हम एक ओर अपनी दीपावली की पार्टी करते हैं, वही हमें ऐसे लोगों का घर और ऐसे बच्चों का घर रौशन करना चाहिए, जिनको इस तरह की सहूलियत नहीं मिल पाती हैं।

वंडरवॉल फाउंडेशन की अध्यक्ष याशना बाहरी सिंह ने बताया कि उनके ग्रुप की महिलाओं ने यह फैसला लिया है कि वह इस पार्टी में इकट्ठे हुए पैसों से एक चैरिटी इवेंट जल्द ही करेंगे, जिसमें ऐसे बच्चों के साथ दीपावली मनाई जाएगी, जो जरूरतमंद है और उनको बहुत सी सहूलियते नहीं मिल पाती हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की बीच जाकर उनके साथ दीपावली मनाना हो सकता है, कुछ नया ना हो, परंतु उनके चेहरे पर खुशी बिखेरना अपने आप में एक सुकून का एहसास दिलाने वाली चीज है।

बता दें कि फाउंडेशन के साथ इस काम में सहयोग करने वालों में स्तुति, डॉक्टर मानसी वैश्य, गरिमा, रुचि दूना, नवरिन, डॉ. प्राची कंडवाल, कोमल, सुचिता, कनिका, टोनिया, गुंजन सचदेवा, डॉक्टर सिमिका जैन, सिंपी, बिंदु, अंकित वासन, मिल्की, दीवप्रीत, नेहा चोपड़ा, पवनीत, समीक्षा, परन आहूजा, श्रुति, समीक्षा, रुचि, प्रियानीत, पारुल, तरन आदि शामिल रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!