उत्तराखंड कांग्रेस ने निकाली ‘संविधान बचाओ' रैली, भाजपा पर जमकर बोला हमला; जानिए किसने क्या कहा?

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 May, 2025 08:41 AM

uttarakhand congress held a  save constitution  rally

देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस ने बुधवार को यहां संविधान बचाओ रैली निकाली, जिसमें प्रदेश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में यहां रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में हुई। इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव...

देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस ने बुधवार को यहां संविधान बचाओ रैली निकाली, जिसमें प्रदेश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में यहां रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में हुई। इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह समेत विभिन्न वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और एकजुटता प्रदर्शित की।

पहलगाम हमले में आतंकवाद से निपटने में विफल रही केंद्र सरकार- पायलट
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पूरे मनोबल के साथ केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि पहलगाम हमला सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र की चूक है और केंद्र सरकार आतंकवाद से निपटने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में आतंकवाद का डट कर मुकाबला किया तथा आतंकवादी हमलों में सबसे ज्यादा नुकसान भी कांग्रेस ने ही झेला है। पायलट ने कहा कि दो प्रधानमंत्री खोने के बावजूद उनकी पार्टी कभी आतंकवाद के आगे नहीं झुकी और आगे भी नहीं झुकेगी।

पायलट ने भाजपा पर देश में नफरत का वातावरण फैलाने का आरोप भी लगाया
पायलट ने भाजपा पर देश में नफरत का वातावरण फैलाने का आरोप भी लगाया और कहा कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे सवालों का जवाब देने से बचने के लिए उन्होंने नफरत फैलाओ और सवालों से छुटकारा पाओ का आसान तरीका खोज लिया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए राज्य के सभी नेताओं से एकजुट होकर काम करने को कहा। पायलट ने कहा कि उनकी जब भी आवश्यकता होगी, वह उत्तराखंड के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदेश की “भ्रष्ट” भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान- करण माहरा 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने भी केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर जम कर हमला होला और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदेश की “भ्रष्ट” भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

कांग्रेस सदस्यों को जनता के सामने भाजपा के कारनामे उजागर करने होंगे- हरीश रावत
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वयं को प्रदेश कांग्रेस का सबसे उम्रदराज सिपाही बताया और कहा कि वह हमेशा जनता की लड़ाई के लिए पार्टी के साथ त्त्पर खड़े हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार आज राज्य की जनता के दुख दर्द को दूर नहीं कर पा रही है और इसलिए अब कांग्रेस सदस्यों का जनता के सामने उसके कारनामे उजागर करने होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!