Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 May, 2025 09:10 AM

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले दो दिन तक मौसम बिगड़ा रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 7 और 8 मई को राज्य में अलर्ट जारी किया है। वहीं, चार धाम यात्रा के दौरान भारी बारिश होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों...
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले दो दिन तक मौसम बिगड़ा रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 7 और 8 मई को राज्य में अलर्ट जारी किया है। वहीं, चार धाम यात्रा के दौरान भारी बारिश होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी में 7 और 8 मई को भारी वर्षा, बर्फबारी, बिजली चमकने व ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य सभी जिलों में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर भारी बारिश होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए कहा गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा मार्ग में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी तथा अन्य उपकरणों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
वहीं, राजधानी देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई हैं। आज यानी मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।