Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में घने कोहरे की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Nov, 2024 11:50 AM

uttarakhand weather possibility of dense fog in these districts of uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड बढ़ने का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों में घना कोहरा छाया रहने की...

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड बढ़ने का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों में घना कोहरा छाया रहने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना बनी हुई है। इसी के साथ ही स्थानीय लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा होने से गाड़ी चलाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इस दौरान हाइवे पर धीमी रफ्तार से गाड़ियां चलती नजर आती हैं। लोगो का मिंटो का सफर घंटो में तब्दील हो जाता हैं। साथ ही सड़को पर गाड़ियां चलाने वाले चारो हेड लाइट और इंडिगेटर जलाकर गाड़िया चलाते नजर आते है।

वहीं,मौसम विभाग ने आज यानी 16 नवंबर को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई है। बता दें कि आज देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होने के आसार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!