Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Feb, 2025 09:34 AM
देहरादूनः फरवरी माह शुरू होते ही उत्तराखंड का मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी का एहसास होते दिख रहा है। वहीं, आज यानी सोमवार को मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसमें लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नजर आ रहा है। कई दिनों से राज्य में बारिश न होने से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। आने वाले दिनों में राज्य का मौसम फिर से शुष्क हो सकता है। लेकिन फिलहाल बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, राजधानी देहरादून में सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है जबकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। इसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनना बंद कर दिए हैं।
बता दें कि बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि आज यानी सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।