उत्तराखंड पुलिस को "राष्ट्रपति पुलिस कलर" , मुख्यमंत्री धामी बोले- प्रदेश के लिए गौरव का पल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Apr, 2026 03:22 PM

uttarakhand police gets president s police colour

देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस को उत्कृष्ट सेवा के लिए "राष्ट्रपति पुलिस कलर" से सम्मानित किया गया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें यह जानकारी दी| धामी ने सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य...

 

देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस को उत्कृष्ट सेवा के लिए "राष्ट्रपति पुलिस कलर" से सम्मानित किया गया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें यह जानकारी दी| धामी ने सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के इतिहास का "स्वर्णिम और गौरवपूर्ण अध्याय" बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह क्षण केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के "रजत जयंती वर्ष" में यह सम्मान मिलना इस उपलब्धि को और भी अधिक विशेष व ऐतिहासिक बनाता है। धामी ने कहा कि यह पुरस्कार एक कठोर और बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दिया जाता है, जिसमें पुलिस बल के हर आयाम कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा और तकनीकी नवाचार का गहन परीक्षण किया जाता है।

सीएम धामी ने कहा कि यह सम्मान पुलिस बल के ध्वज व वर्दी पर अंकित होकर उसके गौरव, अस्मिता और परंपरा का स्थायी प्रतीक बन जाता है और इसके साथ ही यह हर पुलिसकर्मी के लिए प्रेरणा एवं जिम्मेदारी का स्रोत भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन खासतौर से 2013 की केदारनाथ आपदा में महत्वपूर्ण भूमिका, महाकुंभ, चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा जैसे विशाल आयोजनों में सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन का उत्कृष्ट संचालन राज्य पुलिस की दक्षता का प्रमाण है।

उन्होंने इस सम्मान के लिए पुलिस महानिदेशक सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन ने उत्तराखंड पुलिस को इस उच्च सम्मान तक पहुंचाया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!