Uttarakhand News... सरकारी कमरे में मृत मिले वन दरोगा , विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Nov, 2025 12:48 PM

uttarakhand news  forest officer found dead

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां सरकारी कमरे में एक वन दरोगा मृत मिले है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां सरकारी कमरे में एक वन दरोगा मृत मिले है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोटाबाग में से सामने आई है। जहां वन विभाग में तैनात पूरन चंद्र आर्या निवासी शांतिपुरी नंबर-3 पंतनगर उधम सिंह नगर अपने कमरे में बेसुध मिले। बताया गया कि वन दरोगा गुरुवार रात खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। अगले दिन शुक्रवार को उनके कमरे का दरवाजा लंबे समय तक बंद रहा। जिस पर कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। लेकिन, कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इस दौरान कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो उन्हें वन दरोगा बेसुध हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में गंभीर हालत में दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिजनों समेत कोटाबाग वन विभाग में शोक की लहर है। पूरन चंद्र आर्या अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!