Uttarakhand News...टांडा रेंज में मिला हाथी का शव, जांच में जुटा वन विभाग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jan, 2025 02:22 PM

uttarakhand news  dead body of a elephant found

उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के टांडा रेंज में शनिवार को एक हाथी का शव मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के टांडा रेंज में शनिवार को एक हाथी का शव मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रभागीय वन अधिकारी ने जानकारी दी है कि उन्हें आज यानी शनिवार को हाथी की मौत की सूचना मिली थी। वहीं, इस घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में पहुंची। जहां उनकी टीम को जयनगर स्थित पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में हाथी का शव मिला। साथ ही हाथी का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया कि इसके बाद ही हाथी की मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

आपको बता दें कि मृत हाथी एक दांत का टस्कर था। उसकी उम्र लगभग 60 साल से अधिक है। वहीं, विभाग की टीम हाथी का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!