Uttarakhand News... हल्द्वानी में 7 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, पीड़ित महिलाओं ने आयुक्त से लगाई गुहार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Dec, 2024 03:13 PM

uttarakhand news  case of fraud of rs 7 crore in haldwani

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक बार फिर से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, हल्द्वानी में महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर दंपत्ति ने करोड़ों का गबन किया है।  वहीं, इस मामले में  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के दरबार में...

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक बार फिर से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, हल्द्वानी में महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर दंपत्ति ने करोड़ों का गबन किया है।  वहीं, इस मामले में  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के दरबार में मंगलवार को दर्जनों पीड़ित महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को आयुक्त दरबार में जनसुनवाई के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर महिलाओं के साथ सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। महिलाओं का आरोप है कि रामपुर रोड निवासी समूह चलाने वाली महिला भारती चोपड़ा और उसके पति विकास चोपड़ा ने बड़ी रकम हड़प ली है। बताया गया कि 50 से अधिक महिलाएं 2016 से लगातार महिला समूह में रकम जमा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने 20 लाख, 34 लाख, 7 लाख 45 हजार, 14 लाख जैसी बड़ी-बड़ी धनराशि जमा कर दी है। लेकिन अब समूह चलाने वाली महिला और उसका पति समूह के सदस्यों का फोन तक नहीं रिसीव कर रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर ये दंपति रकम भी वापस नहीं कर रहा है। साथ ही महिलाओं ने चोपड़ा दंपत्ति पर शहर छोड़कर भागने की आशंका भी जताई है।

वहीं, इस मामले में पीड़ितों ने कुमाऊं आयुक्त के समक्ष गुहार लगाई कि भारती चोपड़ा और विकास चोपड़ा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। पीड़ित महिलाओं ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनकी जीवन भर की जमा राशि वापस मिल सके। इस मामले में कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!