Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Apr, 2025 09:35 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में बीएससी छात्र ने खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मार ली है। जिसमें छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 20 वर्षीय युवक झारखंड निवासी है। वह देहरादून के एक इंस्टीट्यूट में बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय...
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में बीएससी छात्र ने खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मार ली है। जिसमें छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 20 वर्षीय युवक झारखंड निवासी है। वह देहरादून के एक इंस्टीट्यूट में बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र है। इसी बीच युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई है। यहां बुधवार को एक छात्र ने किराए के कमरे में खुद को गोली मार ली। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग युवक के कमरे की ओर दौड़े। इस घटना में खून से लथपथ युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल युवक की जान खतरे से बाहर नहीं बताई गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस संबंधित मामले की जांच में जुट गई है। इसी के साथ ही मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय छात्र शशि शेखर यादव निवासी झारखंड ने खुद को गोली मारी है। वह देहरादून के एक इंस्टीट्यूट में बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र है। शशि देहरादून में स्थित प्रेम नगर के कोटला संतोर में एक किराए के मकान में रहता था। वहीं, दो अन्य साथी भी उसके साथ रहते थे। इसी बीच बुधवार एक साथी अपने घर गया हुआ था। जबकि दूसरा किसी काम से बाहर था। तभी शशि ने यह खौफनाक कदम उठाया है। साथियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में था।
वहीं, गंभीर हालत के चलते शशि को दून अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। यहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना शशि के परिजनों को दे दी है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।