Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 May, 2025 10:27 AM

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सितारगंज में गांव सरकड़ा के पास हुआ है। यहां एक साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गांव फलेया, पीलीभीत निवासी छोटे लाल (63) पुत्र जीवन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।