VIDEO: दो किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार, बाहर बेचने जा रहा था नशे का सामान

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jan, 2023 03:04 PM

#UdhamSinghNagar #UttarakhandPolice #2SmugglersArrested उत्तराखंड पुलिस इन दिनों नशा तस्करों की कमर तोड़ने में लगी हुई है। ताजा मामला उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल यहां पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो नशा तस्करों को...

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड पुलिस इन दिनों नशा तस्करों की कमर तोड़ने में लगी हुई है। ताजा मामला उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल यहां पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही  है। वहीं उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 जनवरी देर रात को गदरपुर थाना पुलिस की टीम यूपी बॉडर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाए हुई थी। तभी रामपुर मिलकखानम की तरफ से पुलिस को सफेद रंग की कार आती हुई दिखी, जिसके बाद पुलिस ने जब कार सवारों को रुकने के इशारा किया तो वो कार छोड़कर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें वहीं पर ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!