Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jul, 2025 09:02 AM

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां करंट की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र की मौत हुई है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां करंट की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र की मौत हुई है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उधम सिंह नगर स्थित शक्ति फार्म की है। जहां आनंद नगर गांव निवासी संजय कुमार के आठ वर्षीय पुत्र शौर्य की करंट लगने से मौत हुई है। बताया गया कि शौर्य कक्षा तीन में पढ़ता था। बुधवार को स्कूल से वापिस आते ही बच्चे ने मां से खाने की मांग की। इस दौरान खाना खाने के बाद वह घर के पीछे लगे नल पर हाथ धोने गया। जहां उसे जोरदार करंट पड़ा।
इस घटना की जानकारी पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां मासूम की गंभीर हालत को देखते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।