उत्तराखंड के इन जिलों में हल्की बारिश की आशंका, जानिए मौसम का हाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Nov, 2024 10:13 AM

there is a possibility of light rain in these districts of uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच सुबह और शाम में ठंड अब बढ़ने लगी है। इसी बीच दोपहर के समय धूप खिलने से राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है। इसके चलते मौसम विभाग...

देहरादूनः उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच सुबह और शाम में ठंड अब बढ़ने लगी है। इसी बीच दोपहर के समय धूप खिलने से राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है। इसके चलते मौसम विभाग ने राज्य के इन तीन जिलों में बारिश की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी सोमवार को उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में देहरादून समेत आसपास के कई पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह धुंध पड़ने के आसार हैं। इसके चलते तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही अन्य जिलों का मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद जताई गई है।

बता दें कि बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज यानी सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!