गूगल पर कॉल गर्ल सर्च कर रहा था... और फिर SEX करने होटल में पहुंचा युवक, जो हुआ उसकी नहीं थी उम्मीद!

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Nov, 2025 10:04 AM

the young man was searching for a call girl on google

उत्तराखंड डेस्कः एक युवक गूगल पर कॉल गर्ल सर्च कर रहा था। उसे एक कॉल गर्ल का नंबर भी मिला। वाट्सऐप चैट पर युवक को अन्य मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद सीधा होटल में बुलाया गया। वहीं, युवक के सिर पर केवल सेक्स करने का नशा सवार था। बिना सोचे-समझे युवक बताए...

उत्तराखंड डेस्कः एक युवक गूगल पर कॉल गर्ल सर्च कर रहा था। उसे एक कॉल गर्ल का नंबर भी मिला। वाट्सऐप चैट पर युवक को अन्य मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद सीधा होटल में बुलाया गया। वहीं, युवक के सिर पर केवल सेक्स करने का नशा सवार था। बिना सोचे-समझे युवक बताए गए पते पर होटल में पहुंच गया। यहां उसे पहले पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया। इस दौरान युवक से 2 लाख,30 हजार, 800 की राशि अलग-अलग मदों में लिए गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में से सामने आया है। जहां एक युवक को गूगल पर कॉल गर्ल सर्च करना महंगा पड़ गया है। घटना 19 नवंबर की बताई गई है। जब युवक मोबाइल पर कॉल गर्ल का नंबर खोज रहा था। तभी उसे एक नंबर मिला। वाट्सऐप चैट पर युवक को अन्य मोबाइल नंबर दिया गया। इसके बाद नवंबर 22 को उसे एक वाट्सऐप कॉल आया। युवक को फरीदाबाद स्थित एक होटल में बुलाया गया था। जहां पहुंचते ही उसे कॉल आई। आरोपियों ने उसे अलग-अलग खर्चा बताकर 2 लाख से अधिक की राशि मंगवाई।

इधर, युवक ने विभिन्न बैंक खातों से पैसे भेज दिए। इसके बाद जिन नंबरों से कॉल आ रहा था। सभी नंबर स्विच ऑफ आने लगे। तभी युवक को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।      

बता दें कि इंटरनेट के इस दौर में आप कोई भी जानकारी कुछ ही सेकंड में हासिल कर सकते हैं। लेकिन इंटरनेट पर लिखी हर एक बात सच नहीं होती और कई बार तो जागरूकता का अभाव आपको मुसीबत में भी डाल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!