'तांत्रिक' पहुंचा उदास महिला के घर... धन का दिया लालच, कहा-' अंदर ले चलो - गेट बंद करो और फिर..

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jun, 2025 09:46 AM

tantrik  reached the house of a sad woman

नैनीतालः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल, तांत्रिक ने एक परेशान महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इसी बीच उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने वीडियो...

नैनीतालः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल, तांत्रिक ने एक परेशान महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इसी बीच उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने वीडियो को वायरल करने के बहाने उससे पांच लाख रूपये भी हड़प लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रूद्रपुर के बगवाड़ा क्षेत्र की है। जहां विगत आठ जून को एक तांत्रिक भोली भाली महिला के घर पहुंचा। उसने घर में गढ़े धन का लालच दिया। महिला को घर के अंदर ले जाने को कहा और गेट बंद करने के लिए भी कहा। घर की परेशानियों से उदास महिला आरोपी बाबा की बातों में आ गई। बताया गया कि महिला के बच्चे इस समय घर पर नहीं थे। जबकि पति कोमा में था। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, महिला को घर में अकेला देखकर 'तांत्रिक' ने गंदी हरक​तें की। आरोप है कि मायावी बाबा बताने वाले रम्पुरा निवासी रामभगत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी बीच उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने वीडियो को वायरल करने के बहाने उससे पांच लाख रूपये भी हड़प लिए। इसके बावजूद आरोपी पीड़िता को परेशान करने लगा और उससे 20 लाख रूपये की मांग करने लगा।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये एक पुलिस टीम का गठन किया। आरोपी को पुलिस ने बीती रात को रामपुर रोड स्थित डिग्री कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मीणा ने बताया कि आरोपी को पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई थी और वह मुम्बई फरार होने की फिराक में था। वहीं, आगे बताया कि आरोपी तंत्र मंत्र, अंधविश्वास और सम्मोहन के जरिये भोलीभाली और निसंतान महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। आरोपी तरह तरह से उन्हें जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करता था। मीणा के अनुसार आरोपी पहले भी कई महिलाओं को शिकार बना चुका है और जेल की हवा खा चुका है। आरोपी के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!