‘देवभूमि के मोटे अनाज को मिली है वैश्विक स्तर पर पहचान'... कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

Edited By Nitika, Updated: 03 Nov, 2023 12:29 PM

statement of cabinet minister rekha arya

उत्तराखंड की केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कृषकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और उन्हीं के प्रयास से देवभूमि के मोटे अनाज को भी वैश्विक पहचान मिली है।

हल्द्वानी/नैनीतालः उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कृषकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और उन्हीं के प्रयास से देवभूमि के मोटे अनाज को भी वैश्विक पहचान मिली है।

जनपद प्रभारी मंत्री ने ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023' के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी- 2023 के जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। यह महोत्सव आगामीआठ नवम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कृषक महोत्सव के माध्यम से कृषि क्षेत्र की नवीनतम विधाओं, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही किसान, पशुपालक, कृषि से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ, कृषि व्यवसाय से जुड़े उद्यमी, शिक्षाविद् एक मंच पर एकत्रित होंगे और किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीनतम प्रयोग, अनुसंधान आदि की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। इसके अलवा आर्य ने बद्रीपुरा स्टेडियम हल्द्वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियों और उनके परिजनों के साथ बातचीत।

खेल मंत्री ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा,‘‘आज हमारे खिलाड़ियों के लिए हमने आउट ऑफ टर्न, प्रोत्साहन राशि सहित कई और सुविधाओं को विकसित किया है। जल्द ही हम सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत का आरक्षण की भी व्यवस्था करने जा रहे हैं।'' इसके साथ ही उन्होंने लाखनमंडी खाद्य गोदाम का निरीक्षण भी किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े। मंत्री ने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!