दिल दहलाने वाली घटनाः युवक को बंधक बनाया और फिर गर्म चाकू से... मामला जान कांप उठेगी रूह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2025 03:51 PM

shocking incident a young man was held hostage

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक को पहले बंधी बनाया गया। इसके बाद परिजनों से 50 हजार की फिरौती मांगी। आरोपियों को जब पैसे नहीं मिले तो उन्होंने युवक को खौफनाक सजा दी। गर्म चाकू से उसकी पीठ पर जख्म...

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक को पहले बंधी बनाया गया। इसके बाद परिजनों से 50 हजार की फिरौती मांगी। आरोपियों को जब पैसे नहीं मिले तो उन्होंने युवक को खौफनाक सजा दी। गर्म चाकू से उसकी पीठ पर जख्म कर दिए।  

दरअसल, यह घटना उधम सिंह नगर के सितारगंज में हुई है। यहां तीन आरोपियों कासिद, अमन और आकाश ने वार्ड नंबर आठ निवासी पृथ्वीराज को बंधक बनाया। इसके बाद युवक से उसके परिजनों को फोन करवाया। कहा कि 50 हजार रूपए मंगवाए। आरोप है कि परिजनों ने बात नहीं मानी तो तीनों बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बल्कि​ उसके कपड़े उतरावकर चाकू गर्म कर उसकी पीठ पर लगाया। जिसके निशान भी पड़े है।

इसके बाद घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पृथ्वीराज की तहरीर पर तीनों आरोपियों कासिद, अमन और आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया गया कि आरोपी उसे किसी काम के बहाने घर ले गए थे। लेकिन बाद में उसके साथ दुर्व्यवहार किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!