शर्मनाक ! शादीशुदा व्यक्ति ने युवती से बनाए अवैध संबंध... लड़की पैदा होने पर किया कांड, उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Nov, 2025 11:24 AM

shameful a married man had an illicit relationship with a young woman

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा व्यक्ति ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाए। आरोप है कि व्यक्ति ने पहली शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था। लड़की को...

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा व्यक्ति ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाए। आरोप है कि व्यक्ति ने पहली शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था। लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लड़की पैदा होने पर आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती राकेश चंद नाम के युवक के साथ हुई थी। इस दौरान युवक ने खुद को बहुत पैसे वाला बताया। कहा कि देहरादून और दिल्ली में उसके कई मकान व फ्लैट हैं। इसी बीच उसने युवती के परिजनों से मुलाकात की। झूठी शान और बड़े-बड़े सपने दिखाकर उसने परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उनकी लड़की खुश रहेगी का भरोसा दिलाया। वहीं, परिजन भी उसके झांसे में आ गए।

आरोप है कि व्यक्ति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती हुई तो फरवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक कैनाल रोड क्षेत्र में किराये के कमरे में रखा। लड़की ने शादी का दबाव डाला तो बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके तलाक का केस न्यायालय में लंबित है। तलाक होने पर वह शादी कर लेगा।

इधर, युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिस पर व्यक्ति ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसे बच्ची के साथ मायके छोड़ दिया गया है। बताया कि शादी से साफ इंकार किया और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!