शर्मनाक ! 5 वर्षीय नाबालिग से अप्राकृतिक SEX... प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून ! मासूम ने परिजनों को सुनाई आपबीती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Dec, 2025 03:44 PM

shameful

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 5 वर्षीय नाबालिग से अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया गया है। आरोप है कि गांव के ही युवक ने मासूम को आठ रूपए देकर और बहला-फुसला कर उसके साथ गंदी हरकत की है। घर वापस लौटने पर शरीर के निजी...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 5 वर्षीय नाबालिग से अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया गया है। आरोप है कि गांव के ही युवक ने मासूम को आठ रूपए देकर और बहला-फुसला कर उसके साथ गंदी हरकत की है। घर वापस लौटने पर शरीर के निजी अंगों से खून बहता देख परिजनों के होश उड़ गए। उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना बिहार में से सामने आई है। जहां एक 20 वर्षीय विनोद साह पुत्र गौरीशंकर साह निवासी नगांव ने एक पांच साल के अबोध बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। आरोप है कि विनोद साह बालक को आठ रूपए देकर बहला-फुसला कर बगीचे में ले गया। जहां मासूम के साथ यौनाचार किया गया है। इसके बाद आरोपी बालक को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

नाबालिग की बदहाल अवस्था को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर बच्चा फूट-फूट कर रोने लगा। उसने पिता को आपबीती सुनाई। बेटे की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके शरीर से अधिक खून बहता देख हायर सेंटर रेफर किया है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!