Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2025 03:04 PM

गदरपुरः जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर विधायक पर धोखाधड़ी करने वाले शख्स को संरक्षण देने का आरोप लगा है। दरअसल, यह मामला गदरपुर के मुरलीवाला स्टोन क्रेशर का है। जिसमें साझेदारों ने गदरपुर विधायक पर यह आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें आत्मदाह की बड़ी...
गदरपुरः जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर विधायक पर धोखाधड़ी करने वाले शख्स को संरक्षण देने का आरोप लगा है। दरअसल, यह मामला गदरपुर के मुरलीवाला स्टोन क्रेशर का है। जिसमें साझेदारों ने गदरपुर विधायक पर यह आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें आत्मदाह की बड़ी चेतावनी दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016 में गुरपेज बाजवा, गुरविंदर बाजवा और बलविंदर बाजवा ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अनूप के साथ मिलकर स्टोन क्रशर की स्थापना की थी। आरोप है कि स्टोन क्रशर लगने के बाद से ही अनूप ने धोखाधड़ी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर विधायक ने उसे संरक्षण दिया। जो कि निंदनीय है।
वहीं, बाजवा बंधुओं ने रविवार को पत्रकार वार्ता की और विधायक पर आरोप लगाए है। कहा कि विधायक अरविंद पांडेय इस धोखाधड़ी को जानते हुए भी उन्हें संरक्षण दे रहे है। साथ ही इस पूरे प्रकरण में उनकी भूमिका को संदिग्ध बताया। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।