Uttarakhand News... मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत हुए संधु, राज्यपाल गुरमीत सिंह व CM धामी से की भेंट

Edited By Nitika, Updated: 01 Feb, 2024 11:28 AM

sandhu retired from the post of chief secretary

उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. एसएस सन्धु ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल डॉ. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. एसएस सन्धु ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल डॉ. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

Image

इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. संधु को कुशल प्रशासक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के रूप में डॉ. संधु के कार्यकाल में प्रदेश ने कई उपलब्धियां हासिल की।

वहीं, धामी ने संधु को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार के कामकाज में उनके ओर से मिले सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सन्धु को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तराखंड ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!