रुद्रपुरः अज्ञात वाहन ने दपंती को मारी टक्कर,दोनों की मौत...कैंसर के इलाज लिए जा रहे थे दिल्ली

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Apr, 2025 02:57 PM

rudrapur an unknown vehicle hit a couple both died

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक अज्ञात वाहन ने दपंती को जोरदार टक्कर मारी है। हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिली है। मृतक महिला कैंसर पीड़ित थी। मृतक कलम सिंह अपनी पत्नी की कीमो कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक अज्ञात वाहन ने दपंती को जोरदार टक्कर मारी है। हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिली है। मृतक महिला कैंसर पीड़ित थी। मृतक कलम सिंह अपनी पत्नी की कीमो कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रुद्रपुर के रामपुर रोड पर हुआ है। यहां बुधवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने दपंती को टक्कर मारी। इस दौरान टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के घर प्रीत विहार आए हुए थे। आज सुबह ही पत्नी की कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल निकले थे। वहीं, रामपुर रोड पर पहुंचते ही दोनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। बताया गया कि हादसे में मृत शख्स अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत थे।

वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान ग्राम हरमल थराली चमोली निवासी कलम सिंह दानू (67वर्ष) और पत्नी हीरा सिंह के रूप में हुई है। आज सुबह ही दोनों दिल्ली जाने के लिए बस पकड़ने के लिए सड़क पर पैदल जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!