Edited By Nitika, Updated: 10 Nov, 2023 09:18 AM

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को एक नामी कंपनी के जेवरात शोरूम में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश आभूषण लूट कर ले गए। शहर की व्यस्ततम राजपुर रोड पर यह दुस्साहसिक वारदात उस समय हुई जब पुलिस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वीआइपी ड्यूटी में तैनात...
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को एक नामी कंपनी के जेवरात शोरूम में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश आभूषण लूट कर ले गए। शहर की व्यस्ततम राजपुर रोड पर यह दुस्साहसिक वारदात उस समय हुई जब पुलिस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वीआइपी ड्यूटी में तैनात थी।
पुलिस ने यहां बताया कि करीब पांच बदमाश शोरूम में घुसे और उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ के लोगों को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया और हीरे एवं सोने के आभूषण लूट कर फरार हो गए। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बदमाशों द्वारा कितना सामान लूटा गया। पुलिस ने बताया कि शोरूम द्वारा इसका आंकलन किया जा रहा है।