Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jun, 2025 02:36 PM

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसी बीच युवती के गर्भवती होने की जानकारी पर शातिर युवक ने उसका जबरन गर्भपात करवाया। आरोप है कि युवती का आपत्तिजनक...
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसी बीच युवती के गर्भवती होने की जानकारी पर शातिर युवक ने उसका जबरन गर्भपात करवाया। आरोप है कि युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया है। युवक इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के निराना के रहने वाले आरोपी सउद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला पटेल नगर क्षेत्र का है। यहां निवासी एक युवती की इंस्टाग्राम पर सउद नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। इसके बाद सऊद ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सउद युवती पर मिलने के लिए दबाव डालने लगा। आरोप है कि अक्टूबर 2023 को युवक ने उसके साथ मुलाकात के बहाने शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। आरोपी ने युवती को भरोसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। पीड़िता ने शादी की बात उठाई तो सऊद ने परिवार का बहाना बनाकर टालमटोल शुरू कर दी।
आरोप है कि सउद ने युवती से 5 लाख से अधिक रूपए भी ठगे है। इस बीच युवती के गर्भवती होने की खबर पता चलने पर वह आग बबूला हो उठा। उसने गर्भनिरोधक गोलियों से लड़की का गर्भपात करा दिया। लेकिन, 18 दिसंबर 2023 को युवती की अधिक तबीयत बिगड़ने पर उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकाल दी। बताया कि अधिक मात्रा में गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से बच्चेदानी फट गई थी। कहा कि अब भविष्य में युवती कभी मां नहीं बन पाएगी।