उत्तराखंड में 3, 4, 5, 6, 7 और 8 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी ! आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Oct, 2025 08:17 AM

rain warnings for uttarakhand on october 3 4 5 6 7 and 8

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बीच मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 8 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए बड़ी भविष्यवाणी की है।

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बीच मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 8 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए बड़ी भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई जगहों पर तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो 4, 5, 6, 7 और 8 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश की आशंका जताई गई है।

वहीं, 4 अक्टूबर यानी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। जिससे उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश की आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा। राजधानी देहरादून के कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!