हल्द्वानी में क्रिसमस की तैयारियां तेज, स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन; बच्चों में खासा उत्साह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Dec, 2024 01:12 PM

preparations for christmas are in full swing in haldwani

हल्द्वानी : प्रत्येक वर्ष की तरह 25 दिसंबर को यीशु मसीह का जन्म दिन देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ईसाई समाज के लोगों में इस पर्व को लेकर खुशी की लहर है। इसी बीच हल्द्वानी में भी क्रिसमस की...

हल्द्वानी : प्रत्येक वर्ष की तरह 25 दिसंबर को यीशु मसीह का जन्म दिन देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ईसाई समाज के लोगों में इस पर्व को लेकर खुशी की लहर है। इसी बीच हल्द्वानी में भी क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके चलते बच्चों में क्रिसमस का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, कई स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक हल्द्वानी के कई स्कूलों में क्रिसमस से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखलाई। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने स्कूल को रंग बिरंगे गुब्बारों, घंटियों व क्रिसमस ट्री से सजाया। इस दौरान रंग बिरंगे परिधान पहने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं, कैथोलिक चर्च काठगोदाम में यीशु पर आधारित झांकियां सजाई गई हैं। सभी चर्चों को शानदार लाइटों के साथ सजाया जा रहा है। बाजारों में भी क्रिसमस की धूम मची हुई है। सेंटा की ड्रेस बाजारों में खूब देखी जा सकती है। क्रिसमस को लेकर अलग-अलग तरह के साजो सामान भी बाजार में उपलब्ध हैं। इस दौरान लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

बता दें कि ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस को प्रभु यीशु के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं की जाती हैं और अमन चैन के लिए दुआएं मांगी जाती हैं। फादर ग्रेगरी ने बताया कि हिन्दू धर्म में जिस तरह से दीपावली मनाई जाती है। ठीक उसी तरह से ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस मनाते हैं। साथ ही पूरे देश और समाज में शांति के लिए दुआएं की जाती हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!