उत्तराखंड में गर्मी से लोग बेहाल! इन जिलों में बारिश से मिल सकती है राहत, जानिए आज के मौसम का हाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jun, 2025 09:25 AM

people are suffering from heat in uttarakhand rain may bring relief in

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। जहां मौदानी इलाको में गर्मी से लोग बेहाल है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ा हुआ है। इसी बीच आज राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत...

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। जहां मौदानी इलाको में गर्मी से लोग बेहाल है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ा हुआ है। इसी बीच आज राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रो में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बात देहरादून के मौसम की करें तो आज आसमान साफ रहेगा और कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

बता दें कि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज यानी मंगलवार को देहरादून का अधिकतम 39°C और न्यूनतम तापमान  25°C के रहने की संभावना है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!