Uttarakhand News... चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे का थल सेना व वायु सेना के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Edited By Nitika, Updated: 04 Aug, 2024 01:24 PM

military officers inspected chinyalisaur airport

उत्तराखंड में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे का थल सेना व वायु सेना के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सेना के अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में बड़े मालवाहक विमान उतारने के लिए हवाई अड्डे का जायजा लिया।

चिन्यालीसौड़ः उत्तराखंड में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे का थल सेना व वायु सेना के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सेना के अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में बड़े मालवाहक विमान उतारने के लिए हवाई अड्डे का जायजा लिया। करीब आधे घंटे तक निरीक्षण के बाद अधिकारी लौट गए।

शनिवार सुबह हल्द्वानी बेसकैंप से सेना के उत्तराखंड सब एरिया कमांडर ब्रिगेडियर संजोग नेगी व वायुसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष, लेफ्टिनेंट कर्नल शशि, रोशन समेत कुल सात सैन्य अधिकारी हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां हवाई अड्डे का निरीक्षण के साथ रनवे का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, चीन सीमा के निकट होने के चलते सेना के लिए चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!