VIDEO: mansukh mandaviya पहुंचे मलारी गांव, ग्रामीणों से वाइब्रेंट विलेज को लेकर की चर्चा

Edited By Nitika, Updated: 31 Mar, 2023 04:02 PM

#mansukhmandaviya #dehradunnews #vibrantvillage #program केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चमोली के सीमांत क्षेत्र मलारी गांव पहुंचे। यहां नीति घाटी ग्राम प्रधान संगठन ने भोजपत्र की माला पहनाकर उनका...

 

चमोलीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चमोली के सीमांत क्षेत्र मलारी गांव पहुंचे। यहां नीति घाटी ग्राम प्रधान संगठन ने भोजपत्र की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने पौण नृत्य की शानदार प्रस्तुति दीइसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही योजना के बारे में स्थानीय लोगों से चर्चा भी की। उसके बाद उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों को विकसित करना, गांवों के निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!