उत्तराखंड के इस जिले में भूस्खलन, भरभराकर गिरा मकान; मलबे में दबने से युवक की मौत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Nov, 2025 04:26 PM

landslide in this uttarakhand district house collapses

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन हुआ है। जिसमें एक मकान ध्वस्त हो गया। इस दौरान मलबे में दबने से एक युवक की मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मलबे को हटाया गया। इसके बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के...

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन हुआ है। जिसमें एक मकान ध्वस्त हो गया। इस दौरान मलबे में दबने से एक युवक की मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मलबे को हटाया गया। इसके बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट के रसगाड़ी में हुई है। जहां सुबह तड़के चार बजे अचानक भूस्खलन हुआ। यहां नीचे बने ललित मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया। घटना में मकान के भीतर सो रहा ललित मोहन जोशी का पुत्र भुवन जोशी (22) मलबे में दब गया। इस वजह से युवक की मौके पर मौत हुई है।

सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने घटनास्थल से बमुश्किल मलबा हटाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक भुवन जोशी का शव मलबे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!