पौड़ी के समस्त क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, कैबिनेट मंत्री ने किया ध्वजारोहण

Edited By Nitika, Updated: 16 Aug, 2024 09:37 AM

independence day celebrated with enthusiasm in all areas of pauri

पौड़ीः स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ को जनपद पौड़ी के समस्त क्षेत्रों में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं...

पौड़ीः स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ को जनपद पौड़ी के समस्त क्षेत्रों में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की अखंडता और एकता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

कैबिनेट मंत्री रावत ने कहा कि हम आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है, जो पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। हमारे देश में विभिन्न प्रांत, जाति, धर्म, भाषा होने के बावजूद हम एकजुट होकर अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। वहीं प्रेक्षागृह पौड़ी में देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही देश की आज़ादी में अपना योगदान देने वालों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!