देहरादून में सनसनीखेज वारदात: पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, खुद पुलिस को फोन कर हुआ फरार

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Sep, 2026 04:10 PM

husband shoots wife dead in dehradun

​​​​​​​पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल के पास ही महिला का भाई अभिषेक रहता है। उसने बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।

देहरादून: देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्वयं पुलिस को फोन से घटना की सूचना देने के बाद आरोपी धीरज पंवार मौके से फरार हो गया। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अंकित कंडारी ने बताया कि सुबह छह बजे पंवार ने नियंत्रण कक्ष को फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी लेकिन इसके बाद जब क्लेमेंटाउन पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। उन्होंने बताया कि जिस स्थान से फोन किया गया था, उसका पता लगाकर पुलिस सुभाष नगर में सत्य साईं मंदिर के पास एक भूखंड में पहुंची, जहां बने एक कमरे को खोलने पर उसमें एक महिला का शव बरामद हुआ। कंडारी ने बताया कि महिला की पहचान काजल पंवार (26) के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें- हिट-एंड-रन: बस पकड़ने जा रही इंजीनियरिंग छात्रा की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल के पास ही महिला का भाई अभिषेक रहता है। उसने बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि यह परिवार उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र का रहने वाला है। अभिषेक की तहरीर पर पंवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और मौके से आवश्यक सबूत इकट्ठा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कंडारी के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!