उत्तराखंड में भयानक हादसाः महिला की दर्दनाक मौत ! पूरे गांव में पसरा मातम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Dec, 2025 03:20 PM

horrific accident in uttarakhand woman dies tragically

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में बाघ और गुलदार के हमले में दो लोगों की जान चली गई है। शुक्रवार देर शाम जयहरीखाल ब्लॉक के सीरोबाड़ी गांव में खेतों के पास चारा लेने गई बुजुर्ग महिला...

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में बाघ और गुलदार के हमले में दो लोगों की जान चली गई है। शुक्रवार देर शाम जयहरीखाल ब्लॉक के सीरोबाड़ी गांव में खेतों के पास चारा लेने गई बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी (60) पर बाघ ने हमला कर उसे मार दिया।

देर तक घर न लौटने पर ग्रामीणों ने जब खोजबीन की तो बुजुर्ग महिला का शव खेतों के पास मिला। बुजुर्ग महिला पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत में गई थी। तभी घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया और मार दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार कर दिया और विरोध शुरू कर दिया। इससे एक दिन पहले गुरुवार सुबह चवथ पट्टी क्षेत्र के गजल्ड गांव में मंदिर से लौट रहे 42 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने मार डाला था।

लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश व्याप्त है तथा ग्रामीण वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, वनविभाग अधिकारियों ने गुलदार के लगातार हमलों से बचने के लिए ग्रामीणों से अपील कर कहा कि कोई भी व्यक्ति घर से अकेले बाहर न जाए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। जिससे इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!